5G in India: भारत में 5G से क्या क्या बदलेगा? 5G आने के बाद कैसी होगी देश की हालत?

खास बाते-

हेलो दोस्तो आज बात करते हैं 5G Services के बारे मे इन दिनों 5G सर्विस को लेकर बहुत सारे सवाल और अटकलें सामने आ रही है। 5G Service आने के बाद देश की तरक्की को काफी स्पीड मिलने वाला है। भारत के कुछ Hitech City में 5G को launch कर दिया गया है। इससे देश की इकोनॉमी और startup company को बूस्ट मिलेगा। 5G सर्विस भारत में आने के बाद भारत में कई सारे Business opportunity और रोजगार के कई सारे नए सेक्टर में अवसर मिलेंगे। इससे आपकी इंटरनेट speed कई गुना तेज हो जायेगी। लंबे समय के इंतजार के बाद 5G भारत में आ चुकी है। इसके लिए कई सारे टेलीकॉम कंपनी और स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर कंपनी पहले से ही तैयारी बना के बैठी थी। मार्केट में हमे 5G के कई मॉडल दिखने को मिलने लगे हैं। टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को ₹1,50,173 करोड़ के ग्रास रेवेन्यू के साथ 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंतित किया गया था। तो आइए हम आपको 5G Service से जुड़ी न्यूज जैसे 5G सर्विस क्या है। इसे कौन से ऑपरेटर लॉन्च करते हैं। और 5G आने के बाद देश में कौन से मेजर बदलाव दिखने को मिल सकते है। 




5G Service क्या है?-

दोस्तो 5G सर्विस इंटरनेट की next Generation 5वी पीढ़ी के इंटरनेट सेवा है। जो अभी तक उपलब्ध सभी Genration में सबसे स्पीड इंटरनेट सेवा है। इस सर्विस की वजह से हम ज्यादा स्पीड में इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाती है। ookla की माने तो भारत दुनिया के उन देशों में है जहा अभी तक 5G सर्विस नही थी। लेकिन हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, अफगानिस्तान आदि देश 5G की रेस में अभी तक कूद नही पाए हैं। वहीं आर्थिक तंगी की मार झेल रहा श्रीलंका अपने यहां सफलतापूर्वक 5G सर्विस चला रहा है। इससे देश की हालत में सुधार होता है। 5G सेवा इंटरनेट को काफी तेजी से चलाने में अहम भूमिका निभाती हैं। 



5G आने के बाद क्या क्या बड़े बदलाव दिखने को मिल सकते हैं-

भारत में 5G service की वजह से ग्राहकों को बेहतर कॉल और शानदार इंटरनेट connectivity की सुविधा मिलेगी।यूजर्स movie, Game और अन्य चीजों को चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं। मल्टीमीडिया शो, TV Program,और अन्य Web series को 4K ULTRA हाई क्वालिटी में देख सकते हो। 5G सर्विस आने से देश की Growth को power boost मिलेगा। इससे आर्थिक हालत काफी बेहतर बनेंगे। और कृषि, शिक्षा, परिवहन, यातायात और स्वास्थ्य के तमाम क्षेत्रों में क्रांति आ सकती है। 5G service की सहायता से ड्राइवरलेस कार बनाने का सपना भी साकार हो सकेगा। यह high service virtual reality, Cloud Gaming, health care को भी काफी बेहतर बना सकती हैं। इससे Business और अन्य काफी क्षेत्रों में काफी शानदार बूस्ट मिलेगा।



5G service से क्या क्या नुकसान है-

5G सर्विस आने से देश के हालात सुधरेंगे और इस टेक्नोलॉजी की वजह से काफी बेहतर सुधार होंगे लेकिन 5G सर्विस के आने के साथ ही इससे काफी नुकसान भी सामने आएंगे। कोई नई टेक्नोलॉजी हमेशा ही अपने साथ कई सारे problem लेकर आती है। अगर आप पूरी तरह से 5G के लिए तैयार है। तो आपको यह जरूर जानना चाहिए कि इस सर्विस की वजह से आपके जेब पर बहुत ज्यादा असर पड़ने वाला है। इसमें डेटा बहुत तेजी से और काफी ज्यादा खर्च होता है। इसलिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इससे आपके फोन की बैटरी भी काफी तेजी से खत्म होती हैं। 4G के मुकाबले यह काफी तेज है। और यही वजह है कि ये 4G के मुकाबले आपका इंटरनेट डेटा काफी तेज़ी से खत्म करता है|

Post a Comment

Previous Next

نموذج الاتصال