5G IN INDIA: भारत में हुई 5G Network की शुरुआत, जाने 5G सिम कार्ड, नेटवर्क स्पीड और कीमत की पूरी डिटेल।

खास बाते।

हेलो दोस्तो जैसा कि हमे पता है कि पिछले कुछ महीनों से 5G सेवाओं को लेकर खबरे सामने आ रही है। लेकिन अब इन सब पर ब्रेक लगाने का समय आ गया है। हम आपको बताना चाहते हैं कि आज 1 अक्टूबर को भारत में 5G network की शुरुआत होने जा रही है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज IMC यानि indian Mobile Congress में 5G की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस मौके पर भारत की मानी जानी टेलीकॉम कंपनिया और हेड उपस्थिति रहेंगे। अतः 5G सेवाओं को लेकर रिलायंस जियो, vodafone idea, Airtel पहले से ही तैयार है। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय बाजार में 5G launch से पहले ही 5G smartphone अपना पकड़ बना चुकी है। इसमें कई कंपनीज ने तो अपने सस्ते 5G Smartphone को market में पेश कर चुकी है। हालांकि इन सब में आप को यह जरूर जानना चाहिए कि 5G सिम कार्ड कैसा होगा। इसमें आपको कैसा Network Speed मिलेगा और इसकी कीमत लगभग कितनी पड़ेगी। तो आइए जानते हैं इन सब बातों के बारे में विस्तार से...


4G की तरह ही होगा 5G सिम कार्ड-

हम आपको यहां बताना चाह रहे हैं कि भारतीय market में अभि 2G से लेकर 4G सिम कार्ड मौजूद हैं। लेकिन अभी smartphone में केवल 3G और 4G सिम कार्ड का उपयोग हो रहा है। अगर बात 5G SIM card की करे तो यह सिम कार्ड भी 4G की  तरह ही होगा। इसके अलावा सुनने को यह भी मिल रहा है कि आप अपने 4G सिम कार्ड मे ही 5G SIM का network यूज कर सकते हैं। हालांकि हम ये नही कह सकते की ऐसा कैसे हो पाएगा क्योंकि ऐसी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

5G के लिए लेना होगा 5G SMARTPHONE-

दोस्तो market में कुछ लोग ऐसी अपवाहे फैला रहे है कि 5G network 4G Phone में ही चल सकता है लेकिन हम आपको बता देना चाहते हैं की 5G के लिए आपको 5G smartphone जरूर लेना पड़ेगा।

5G सेवा केवल 5G smartphone में ही चल पाएगी। अगर इसे सही ढंग से समझा जाए तो हम आपको बता दें कि अगर आप 4G सिम को 2G Phone 4G SIM लग तो जाती हैं। लेकिन उस पर सर्विस केवल 2G की ही मिलती है। वही अगर आप जियो के 4G सिम कार्ड को 2G या 3G फ़ोन में यूज करना चाहेंगे तो यह काम ही नहीं करेगा। जिससे हम यह कह सकते हैं कि airtel,vodaphone आइडिया के पास 4G के साथ साथ 2G और 3G network भी है। लेकिन जियो के पास नही है। इसके पास केवल 4G network है। इसके अलावा अगर 5G की बात करे तो यह भी 4G में लग जायेगी लेकिन Speed आपको 4G की ही मिलेगी। इससे आपको यह बिल्कुल क्लियर हो जाता हैं की 5G सेवा उपयोग करने के लिए क्यों आपको 5G smartphone लेना पड़ेगा। 



कैसी होगी स्पीड?

अगर बात करें Network Speed की  तो 5G को लेकर तीनों टेलीकॉम कंपनिया ट्रायल कर चुकी है। Airtel ने अपने ट्रायल के दौरान 3000 MBPS तक की Speed हासिल कर चुकी है। जबकि वोडाफोन ने 3.7GBPS की स्पीड हासिल कर चुकी है। बात करे जियो की तो जियो ने केवल 1000MBPS की Speed हासिल कर पाई है। कुल मिलाकर आपको स्पीड बहुत अच्छी मिलने वाली है। 5G तकनीक की वजह से आप कुछ पल में ही बड़ी से बड़ी मूवी डाउनलोड कर सकते हैं।

 


नया सिम कार्ड लेना जरूरी होगा या नहीं?

5G सर्विस शुरू होने से पहले एक बड़ा सवाल ये भी है कि इसे आपको यूज करने के लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी होगा या नहीं तो आपको हम बता दें कि यह टेलीकॉम कंपनियों पर निर्भर करता है। एक बेहतरीन बात आपको बता दें कि आपका सिम कार्ड कुछ भी नहीं होता है इसके अंदर लगी यूनिक आईडी ही पूरा काम करती हैं। इस आईडी की वजह से ही आपके नंबर पर रिचार्ज प्लान एक्टिवेट होता हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि,4G सिम पर 5G सर्विस दी जा सकती है। इसके लिए आपकी सिम फ्यूचर रेडी हो। आपकी टेलीकॉम कम्पनी अगर चाहे तो ota अपडेट के जरिए आपकी सिम को अपग्रेड कर सकती है। सिम कार्ड तो केवल identity नंबर होता है। इसकी अपनी कोई तकनीक नही होती हैं। ऐसा होने के कारण ही बिना सिम वाले फोन जो सिर्फ e-sim पर काम कर रहे हैं उन पर कैसे 2G,3G,4G या 5G service मिल सकती थी। 



क्या हो सकती हैं इसकी कीमत-

अगर दोस्तों 5G सेवावो के कीमत की बात करे तो ET की ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि jio और airtel 5G service को 4G सर्विस की कीमत पर उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि 5G के प्लान 4G प्लान से 20% महंगे होंगे। जिसके लिए सभी टेलीकॉम कंपनिया 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में बड़ी संख्या में रकम खर्च कर सकती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे भारत में 5G सर्विस की कीमत क्या हो सकती है।


जरूरी जानकारी।

आखिर में हम आपको बता दें कि 4G सिम को आप 5G SIM convert कर पाएंगे लेकिन इसमें 5G इंटरनेट स्पीड तभी मिल पाएगी जब 5G रिचार्ज प्लान कराएंगे। और अगर आपके एरिया में 5G सर्विस नही है तब भी आपको यह सेवा नहीं मिलेगी। सबसे पहले भारत के 22 शहरो मे 5G की सेवा शुरू होंगी। फिर उसके बाद पूरे भारत में इसका विस्तार किया जाएगा।


यदि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आ रही है। तो आप हमे अपनी राय कमेंट करके बता सकते हैं।और आप technology, gadget review  के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप हमे Comment कर के बता सकते हैं।

Post a Comment

Previous Next

نموذج الاتصال