JIO 5G Service Launch: भारत के इन शहरों में लॉन्च हुआ JIO और Airtel 5G Network, फ्री मिलेगा अनलिमिटेड डेटा। जाने पूरी जानकारी

खास बाते-

हेलो दोस्तो आज बात करेंगे JIO की तरफ से लॉन्च किए जाने वाले 5G Network की। JIO ने हाल ही में अपने 5G Service को लॉन्च किया है। इसी के बीच JIO ने अपने 5G Services को दो और शहरो में लॉन्च किया है। अब तक JIO 5G Service भारत के कुल छः शहरो में लॉन्च हो चुकी है। JIO के चेयरमैन आकाश अंबानी ने राजस्थान के नाथद्वारा में JIO service को पेश किया है। कंपनी लगातार अपने 5G सेवाओं को भारत के प्रमुख शहरो मे पेश कर रही है। इसके साथ ही JIO ने अपनी 5G service को बढ़ाते हुए राजस्थान के राजमंद और चेन्नई में अपनी सर्विस को launch किया है। JIO का यह plan पहले plan की तरह ही होगा। दोस्तो 5G Service को लेकर लोग काफी उत्साहित भी है। वे एक लंबे समय से 5G सर्विस का इंतजार कर रहे थे। इसी के साथ कई Smartphone कंपनी ने अपने 5G Smartphone को मार्केट में Launch भी कर दिया है। 5G Smartphone 5G सर्विस आने से पहले ही मार्केट में पेश कर दिए हैं। काफी सारे लोगो के पास अभी 5G Smartphone है। और वे 5G सर्विस का इंतजार कर रहे हैं। JIO के इस launch के बाद हमे एक high speed internet Service का फायदा मिलेगा।




JIO दे रहा है Welcome ऑफर-

अगर Airtel के 5G Service की बात करे तो Airtel ने अपने 5G सर्विस को भारत के 8 शहरो में लॉन्च किया है। लेकिन ये सर्विसेज पूरे शहर में अभी नहीं मिल रही हैं। बल्कि कुछ चुनिंदा जगहों पर इसे लाइव किया गया है। अगर आप भी इन्ही शहरो के रहने वाले हैं। और आप ने ख़रीद रखा है एक बेहतरीन 5G smartphone तो संभव ये है कि आप 5G सर्विस को आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही JIO के 5G Network के Service पर यूजर्स को 1GBPS तक की speed देखने को मिलेगी। JIO ने अपने 5G Recharge प्लान के बारे में अभी official तरीके से कुछ नहीं कहा है। लेकिन JIO अपने सभी यूजर्स को JIO Welcome ऑफर दे रहा। इस ऑफर्स में ये कहा गया है कि यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा एक्सेस करने का मौका मिलेगा। welcome offers invited based है। और कुछ खास यूजर्स को ही इसका एक्सेस करने को मिलेगा। JIO यूजर्स my JIO app पर जाकर JIO welcome offers के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 




कब तक दूसरे शहरो मे लॉन्च होगा 5G-

5G सर्विस को लेकर टेलिकॉम कंपनिया और भारत सरकार दोनो ही गंभीर रूप से काम कर रहे हैं। लेकिन अभी भारत के कुछ खास शहरो में ही 5G सर्विस को लॉन्च किया गया है। भारत के अन्य सभी शहरो और पूरे भारत में 5G सर्विस को लॉन्च करने में अभी काफी लंबे समय का इंतजार करना पड़ सकता है। vodafone idea ने अभी तक 5G सर्विस को लॉन्च नही किया है। हालांकि टेलिकॉम कंपनिया भारत में 5G स्पेक्ट्रम जरूर खरीदे हैं। अगर VI की माने तो उसकी तरफ से ये कहा गया है कि ब्रांड यूज केस को ध्यान में रखकर ही 5G Service को भारत में लांच किया जाएगा। मार्च 2023 तक 5G सर्विस आधिकारिक रूप से पेश की जा सकती है। Reports की माने तो अगले साल मार्च तक भारत के 200 शहरो में 5G लॉन्च हो जायेगी




क्या है JIO और Airtel की तैयारी- 

5G सर्विस को लेकर JIO और Airtel ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। JIO और Airtel अपनी 5G सर्विस को लगभग 8 शहरो मे शुरू कर दिया है। लेकिन JIO की सर्विस भारत के 4 शहरो में मिल रही हैं। जबकि Airtel की सर्विस 8 शहरो में मिल रही है। टेलिकॉम कंपनिया 5G को लेकर फेज मैनर में अपना रोलआउट कर चुकी हैं। ये सर्विसेज अभी भारत के कुछ खास शहरो में ही पेश किया गया है। लेकिन टेलिकॉम कंपनिया जल्दी ही भारत के प्रमुख सभी शहरो में अपने 5G सर्विस को लॉन्च कर देंगी। और आने कुछ महीनों में ही हमे अपने पूरे भारत में 5G service देखने को मिलेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी के द्वारा बताया गया है कि अगले साल के अंत तक हमे 5G सर्विस मिलने लगेगी। अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी अपने एक रेलवे इवेंट के दौरान दी है।




5G Speed-

5G service की speed काफी तेज होगी 4G के मुकाबले इसकी speed लगभग 1000 गुना तेज होगी। जल्द ही भारतीयों को Rocket जैसी इंटरनेट स्पीड मिलेगी। जिसमे 5 से 10 सेकंड में 2GB तक की मूवी को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही online Gaming करना बहुत आसान हो सकेगा 5G Service की मदद से ड्रोन और रोबोट से खेती की जा सकती है। ओर ड्राइवरलेस car सड़को पर दौड़ सकेगी। इसके साथ ही भारत में 5G सर्विस आने के साथ ही और बहुत कुछ बदलने वाला है। लेकिन इतनी अच्छी speed के साथ क्या आपको पता है कि इस सर्विस के लिए आपको कितने पैसे देने होंगे।




5G Plan Price-

media report में बताया गया है कि 5G Service 4G service के मुकाबले ज्यादा महंगा होगा। इसकी कीमत लगभग 4G से 20 से 25 फीसदी ज्यादा होगी। ऐसे में आपको 5G Plan के लिए 500 रुपए के बदले 625 रुपए तक देने पड़ेंगे। भारत सरकार और JIO की तरफ से 5G से ये कोशिश की जा रही है कि ग्राहकों को एक किफायती कीमत में 5G Service प्रोवाइड की जाए। वही कुछ Report में ये दावा किया जा रहा है कि 5G सर्विस की मार्केटिंग के लिए 4G के प्राइस ही प्रोवाइड की जायेगी। जियो और एयरटेल ने अपने 5G service को लेकर एक अच्छी खासी तैयारी कर रखी है। और टेलिकॉम कंपनिया के बीच बढ़ते कंपटीशन के वजह से भी हमे 5G सर्विस किफायती कीमत में उपलब्ध हो सकती है।


आपको हमारी ये जानकारी पसंद आ रही है। तो आप हमे अपनी राय कमेंट करके बता सकते हैं।और आप technology, gadget review  के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप हमे Comment कर के बता सकते हैं।

Post a Comment

Previous Next

نموذج الاتصال