truke BTG-1 TWS Review: Gaming के लिए एक बजट सेगमेंट में अच्छा Earbuds।

हेलो दोस्तो-

आज हम आपको truke BTG-1 TWS Review के बारे में जानकारी दें रहे हैं। हमने इस truke BTG-1 TWS को test किया है। और इसके एक्सपीरियंस के बारे मे बता रहे हैं। इसकी कीमत लगभग 1,599 रुपए है। यह Earbuds खासकर गेमिंग के लिए सबसे अच्छे है। 

तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते है इन earbuds की क्वालिटी फीचर और यह किस तरह के यूजर के लिए हैं।

  • अगर बात करें earbuds की तो भारतीय बाजार में इस समय कंपनियों के बीच कंपटीशन काफी ज्यादा बड़ गया है।
  • जहां बहुत सारे ब्रांड्स कम कीमत पर ऑडियो प्रोडक्ट बेच रहे हैं। उन्ही में से truke एक new company है जिसने भारतीय मार्केट में ऑडियो प्रोडक्ट बनाने के लिए बहुत प्रचलित हो गई है। 
  • truke ने अपने दो तरह के वेरिएंट मार्केट में पेश किया है। 
  • BTG-1 और BTG-2 हमने अपनी रिव्यू में यह जाना की इन दोनों में केवल चार्जिंग केश के डिजाइन में फर्क है। जैसा की हमने आपको बताया कि यह गेमिंग के लिए सबसे अच्छे है और हमारे गेमिंग एक्सपीरियंस में यह काफी दमदार सिद्ध हुआ। 




    *Design और Build Quality-

    truke BTG-1 का डिजाइन gamig के नजरिए से बेहद शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है जिससे जिससे गेमर्स को गेमिंग करते समय किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। काले कलर के Earbuds और 

    charging case पर green colour का कंट्रास्ट है। जिससे इसके पीछे लगी LED light visual को लाउड कर देता है जिससे इसको देखकर यह लगता है। की इनकी जगह सचमे किसी Gaming setup के बीच ही होनी चाहिए। जब हम earbuds को केस से निकलते हैं। या कनेक्शन चालू करते हैं तब ये lights उसी के अनुसार काम करती हैं। 

    रही बात इसके build quality की तो यहां पर थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। इसका लुक तो बेहद शानदार है लेकिन build quality कुछ खास नहीं है। यह एक बजट डिवाइस है। चार्जिंग केश और Earbuds में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। जो अच्छी quality की नही लगती हैं। लेकिन अगर बात करें इसी प्राइस रेंज में एक या दो Earbuds को छोड़ दे तो बाकी सभी Earbuds इसी तरह के build quality के साथ आते हैं। 

    फिटिंग और कनेक्टिविटी-

    truke BTG-1 के Earbuds बहुत हल्के होते हैं। और इनकी फिटिंग भी काफी बेहतर होती हैं। इन earbuds को आप लगातार 4 घंटे तक बिना किसी परेशानी के उपयोग कर सकते हैं। बात करें कनेक्टिविटी की तो इन Earbuds की कनेक्टिविटी थोड़ी स्लो होती हैं। चार्जिंग केस से निकलने के बाद यह पेयरिंग मोड में आ जाता है और फिर कनेक्ट हो जाता है इसमें लगभग 5-6 सेकेंड लग जाते है जो इसके लिए अच्छी बात नहीं है। इसकी कनेक्टिविटी तो उस लेवल की नही हैं लेकिन आप के normal use जैसे गेमिंग, म्यूजिक आदि के लिए एक बजट Earbuds है। प्राइस रेंज के हिसाब से यह बिल्कुल परफेक्ट है। 

    *Gaming Sounds Quality और calling-

    truke BTG-1 TWS Earbuds में गेमिंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर देखने को मिल जाता है। इस डिवाइस में 13MM dianamic driver है। लेटेंसी यहां पर आपको काफी कम मिलती हैं। इन Earbuds का साउंड सिग्नेचर gaming के नजरिए से ही tune किया गया है। 

    BGMI जैसे बैटल गेमो मे आपको गन शॉट और enemy के कदमों की आवाज एकदम क्लियर सुनाई देती हैं। क्योंकि यह Earbuds sounds Gaming के लिए ट्यून किया गया है इसकी वजह से इसमें म्यूजिक सुनने का मजा ही कुछ और है। इन Earbuds में हर एक साउंड ट्रैक ऐसा लगता है जैसे आप उसे किसी म्यूजिक हाल मे सुन रहे हो। 

    कॉलिंग की बात करे तो इन Earbuds में calling experience भी कुछ अच्छा नहीं है। वॉल्यूम लेवल तो ठीक है पर सामने वाली कॉल पर वाइस कुछ क्लियर नही सुनाई देती हैं। 

    Battery-

    बात करे इसके बैटरी की तो इसकी बैटरी लाइफ काफी लाजवाब है। सिंगल चार्ज पर यह 10 घंटे का battery backup और चार्जिंग केस के साथ इसका 48 घंटे का दावा है। उपयोग करने पर 8 घंटे का बैटरी लाइफ आराम से मिल जाता है। एक दिन में 2-4 घंटे उपयोग करने के बाद हमे चार्जिंग केस को हफ्ते में एक ही बार चार्ज करना पड़ता है।

    केस में USB type c Port है जिससे इसको चार्ज करने में कोई दिक्कत नही होती है।

    Note-

    यदि आपको हमारी ये जानकारी पसंद आ रही है। तो आप हमे अपनी राय कमेंट करके बता सकते हैं।और आप technology, gadget review  के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप हमे Comment कर के बता सकते हैं।

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال