Smart TV Buying Guide Pro Tips: Smart TV खरीदने से पहले ध्यान जरूर दे ये बाते।

खास बाते-

हेलो दोस्तो अगर आप भी खरीदने जा रहे हैं एक अच्छा Smart TV या Android TV तो आपको जरूर Smart TV के बारे में ये जानकारी होनी ही चाहिए। मार्केट में कई तरह के बजट सेगमेंट और प्रीमियम रेंज में Smart TV उपलब्ध है। जो एक दमदार फिचर्स और शानदार विडियो क्वॉलिटी के साथ आते हैं। मार्केट में इतने ऑप्शंस के बीच ग्राहकों को ये समझ में नहीं आता कि किस तरह के Smart TV को खरीदना चाहिए। तो अगर आप भी इसी कन्फ्यूजन में है और आप को भी ये नही समझ में आ रहा कि कौन सा Smart TV हमे खरीदना चाहिए। तो हमारा आज का ये लेख आपके लिए ही है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं कि आपको कौन से फीचर्स वाले Smart TV को खरीदना चाहिए। तो आइए जानते हैं.....

    ध्यान देने योग्य बातें-

    दोस्तों TV बदलते हुए जमाने के हिसाब से काफी एडवांस्ड हो गई हैं। अब हमे मार्केट में नई टेक्नोलॉजी के Smart TV देखने को मिल जाते हैं। एक अच्छे Smart TV को सेलेक्ट करना एक जटिल कार्य है। Smart TV को खरीदते समय आपको एक अच्छा खासा payment भी करना पड़ता है। हम TV को रोज नही बदल सकते अगर आप एक बार एक अच्छा Smart TV खरीद लेते हैं तो वह कई सालो तक आपका साथ निभाता है लेकिन अगर आप एक अच्छा TV नही खरीद पाते तो वह उतने साल ही आपको तकलीफ देता है। इसीलिए हमे Smart TV खरीदने से पहले कुछ बातो पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। जैसे की ऑपरेटिंग सिस्टम, Display, Speaker, Remote Support, connectivity इन सब चीजों पर खास ध्यान देना चाहिए। आज के इस लेख में हम इससे जुड़ी आपको सारी जानकारी देने वाले हैं। 

    Screen size और Video Resolution-

    जब भी हमे Smart TV लेना होता है तो सबसे पहले हमे उसकी Screen size को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप HD Ready या Full HD TV लेना चाहते हैं। तो ये आपको 32 Inch में मिल जाता है। लेकिन अगर आपको 4K Resolution चाहिए तो उसके लिए आपको 40 inch screen size वाला Smart TV लेना पड़ेगा। और अगर Video Resolution की बात करे तो Smart TV में आपको 4 तरह की Video Resolution मिलती है। HD ready, Full HD, 4K और 8K इन सभी Smart TV की विडियो रेजोल्यूशन अलग अलग होती है। HD और Full HD नॉर्मल TV देखने के लिए सबसे बढ़िया है। और अगर आपको Animated Game, High Quality Graphics movie देखना है तो आपको 4K Resolution वाला Smart TV खरीदना चाहिए। और 8K Resolution 4K Resolution से ज्यादा होती है। 8K के लिए अभी LED TV उतने अच्छे नही है। लेकिन कुछ कंपनीज नई टेक्नोलॉजी के साथ LED TV मार्केट में लेकर आ रहीं हैं। हम आपसे ये कहेंगे कि आपको 4K Resolution वाला Smart TV खरीदना चाहिए।

    Refresh rate,Sound & Remote- 

    Refresh rate का मतलब होता है कि screen पर किस स्पीड से पिक्चर Refresh कर रही है। जो Screen पर हम Video देखते हैं वो असल में कई सारे photos का समूह होता है। जिसे screen पर एक certain Speed से Refresh किया जाता है। तो वो हमे Screen पर एक video जैसी दिखती हैं। 

    अगर आप हमारी माने तो आपको कम से कम 60Hz रिफ्रेश रेट वाला Smart TV लेना चाहिए। और अगर आप 120 Hz refresh rate लेते हैं तो वो और अच्छा है। और अगर बात करें इसके Sound Quality की तो TV की विडियो क्वॉलिटी चाहे जितनी अच्छी क्यों ना हो लेकिन अगर साउंड क्वालिटी ठीक नही है तो वह एक Smart TV के लिए बुरी बात है। एक अच्छी Sound Quality के लिए आपको 20W का Speaker वाला Sound लेना चाहिए और उस speaker में Dolby Sound Support होना बेहद जरूरी है। और एक अच्छे Smart TV का रिमोट भी काफी शानदार होता है। 

    जो Bluetooth Remote होते हैं। Smart TV के लिए वो सबसे बढ़िया होते हैं। Voice based remote होने की वजह से Smart TV को यूज करना बहुत आसान होता है। जिससे आप remote में जो कुछ बोलते है Smart TV आपके लिए वही प्रोग्राम play करता है। इस तरह के Smart TV बहुत अच्छे माने जाते हैं। 


    Brand Of Smart TV-

    मार्केट में आपको कई कंपनीज के हाई क्वालिटी फीचर वाले Smart TV देखने को मिल जाते हैं। Sony, Samsung और LG जैसी कंपनीज इस फील्ड में काफी मशहूर है। अगर आप का बजट कुछ ज्यादा है तो आपको इन्ही कंपनीज के Smart TV को खरीदनी चाहिए । इन कंपनीज के Smart TV महंगे जरूर होते हैं लेकिन इनकी Quality features बेहद शानदार होती है। और मार्केट में MI, Thomson TCL , Iffalcon मौजूद हैं। जिनके रिव्यू और रिस्पांस बेहद शानदार है। ये कंपनीज काफी high quality के Smart TV बनाते हैं। जो एक बेहतरीन बजट में पेश करते हैं। अगर आप हमारी माने तो आपको आपको उन फीचर्स वाले Smart TV को खरीदनी चाहिए जो अभी हमने आपको बताए है। ज्यादा बजट के लिए Samsung या Sony Smart TV को चुने और कम बजट के लिए Realme, mi जैसे Smart TV को चुने।

    यह इन Smart TV को खरीदने का एक बहुत अच्छा समय है। यदि आपकों इन Smart TV की खरीदारी करनी है तो आप हमारे साइट पेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके Amazon से इसकी खरीदारी कर सकते है।

    आपको हमारी ये जानकारी पसंद आ रही है। तो आप हमे अपनी राय कमेंट करके बता सकते हैं।और आप technology, gadget review  के बारे में और जानना चाहते हैं तो आप हमे Comment कर के बता सकते हैं।

    Post a Comment

    Previous Next

    نموذج الاتصال